
Ambikapur News : शहर से लगे ग्राम बधियाचुंआ में आज प्रातः सनकी युवक ने धारदार हथियार से अपना ही गला रेत लिया। परिजन उसे मेडिकल कालेज चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। जहां गंभीर युवक का चिकित्सकों ने चार घंटे ऑपरेशन किया और उसे आईसीयू में चिकित्सकों की निरागनी में रखा गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में पुलिस व परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शहर से लगे ग्राम बधियाचुंआ निवासी पप्पू लाल पिता स्व. रुपलाल 28 वर्ष आज प्रातः करीब छह बजे धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया।
परिजनों की नजर जब पड़ी तो उनके होश उड़ गए। तत्काल उसे मेडिकल कालेज चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। जहां ईएनटी विभाग ने जब जांच किया तो पता चला कि गला पांच सेमी कटा हुआ है और श्वांस नली तक खुल गया है। ईएनटी विभाग के एचओडी के निर्देश पर डॉ. नेहा, डॉ. तनिषा, डॉ. प्रेरणा व एनेस्थेसिया विभाग के डॉ. रवि की टीम ने चार घंटे युवक का ऑपरेशन किया और उसे आईसीयू में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। परिजनों ने बताया कि इसके पूर्व भी पप्पू लाल तीन बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है।
Source : नवभारत ब्यूरो।