Ambikapur News : बीईओ कार्यालय में चने के लिए सुबह से शाम तक मशक्कत

शिक्षकों की लगी रही भीड़ , कतार में बारी आने करते रहे प्रतीक्षा

शिक्षकों की लगी रही भीड़ , कतार में बारी आने करते रहे प्रतीक्षा
शिक्षकों की लगी रही भीड़ , कतार में बारी आने करते रहे प्रतीक्षा

Ambikapur News : शासन के द्वारा स्कूली बच्चों को पोषण के – लिए सुबह चना खिलाए जाने की बनाए – गए योजना के तहत आज विकासखंड – शिक्षाधिकारी कार्यालय से शिक्षकों को चना का वितरण किया गया। इस दौरान बीईओ कार्यालय परिसर में शिक्षकों की भारी भीड़ लगी रही और सुबह से देर शाम तक कतार में लगने के साथ चना मिल पाया। चना लाने बीईओ कार्यालय जाने के चलते स्कूलों में भी पढ़ाई प्रभावित हुई। इधर चना के लिए घंटो मशक्कत करने के चलते खास कर महिला शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा पिछले वर्ष भी शासन के निर्देश के तहत बच्चों को सुबह फुला चना का वितरण कराया गया था। उस दौरान विभाग से चना का आबंटन नहीं होने के चलते उन्हें बाजार से 95 रूपए किलो की दर से चना खरीदनी पड़ी थी। अधिकारियों के द्वारा 85 रूपए प्रति किलो की दर से राशि का भुगतान का आश्वासन दिया गया था, मगर यह राशि भी नहीं मिली थी। जिसके चलते शिक्षकों ने चना वितरण से हाथ खिंच लिया था। इस बार शासन के निर्देश पर ब्लॉक शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर से ही शिक्षकों को विद्यार्थियों के अनुपात में चना का वितरण किया गया।

इसे भी पढ़ें : Ambikapur News : जंगली हाथियों ने पिता-पुत्री सहित तीन लोगों को उतारा मौत के घाट

Leave a Comment